चुनावी वर्ष में NHM कर्मचारियों को मिल सकता है नियमितीकरण का तोहफा

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन (एनएचएम) में अनुबंध पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को चुनावी वर्ष में बड़ी सौगात मिलने वाली है।

सूत्रों की मानें तो प्रदेश सरकार इन कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी में है। इन कर्मचारियों के नियमित पे स्केल देने के लिए पॉलिसी के ड्राफ्ट पर फैसला हो चुका है।

वीरवार को एनएचएम हिमाचल प्रदेश के मिशन निदेशक हैमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक में सर्व शिक्षा अभियान की तर्ज पर एनएचएम कर्मचारियों को नियमित करने पर अंतिम निर्णय हो गया है। अब कर्मचारियों के लिए पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को अनुमति के लिए भेजा जाएगा।

ऐसे में अब सरकार की ओर से एनएचएम कर्मचारियों की एचआर पॉलिसी पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। एनएचएम कर्मचारियों के लिए पॉलिसी बन जाने से प्रदेश में एनएचएम के तहत काम कर रहे करीब 1700 कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

बता दें कि एनएचएम कर्मचारी पिछले 20-22 वर्षों से अपने लिए स्थाई नीति की मांग कर रहे थे। 27 जनवरी से इन कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर अपना आंदोलन भी किया था।

सूत्रों का कहना है कि पॉलिसी एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार से मांग उठाई है कि जल्द से जल्द एनएचएम कर्मचारियों के लिए बन रही पॉलिसी को अंतिम रूप दिया जाए, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके।

साथ ही कर्मचारियों ने यह मांग भी उठाई है कि विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगने से पहले पहले पॉलिसी को कर्मचारियों के लिए लागू किया जाए, ताकि कर्मचारियों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...