चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में डाइट मनी काटने पर निजी स्कूल ने जताई नाराजगी

--Advertisement--

मंडी, 6 नवंबर – अजय सूर्या

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय में ब्लॉक लेवल की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। इस साइंस कांग्रेस में सदर ब्लॉक के निजी व सरकारी स्कूलों के 400 से अधिक छात्र भाग ले रहे हैं। साइंस कांग्रेस में शामिल होने आए निजी स्कूल अध्यापक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज दिखे।

उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके स्कूल के बच्चे घर से खुद का खाना लेकर आए थे। बावजूद इसके विभाग ने बच्चों की डाइट मनी काट दी। जबकि उनके स्कूलों को खाने और डाइट मनी के बारे में कोई सूचना नहीं गई थी।

बच्चों के साथ चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शामिल होने आए निजी स्कूल अध्यापक मोहन सिंह पटियाल ने कहा कि अग्रिम सूचना न होने के कारण वे विभाग की इस कार्यप्रणाली से नाराज हैं।

वहीं इस मामले में कार्यक्रम समन्वयक नरेश ठाकुर ने बताया विभागीय नियमों के तहत सभी स्कूलों से डाइड मनी ली गई है। उन्होंने बताया कि डाइट मनी सरकार द्वारा ही निर्धारित की गई है। उसी आधार पर प्रति व्यक्ति 120 रुपये डाइट मनी ली गई है।

प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ राणा के बोल 

उधर, इस बारे में प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ राणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डाइट मनी के बारे में सभी स्कूलों को पहले सूचित किया गया है। हर स्कूल में साइंस फंड होता है। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भाग लेने आए स्कूलों को इसी सांइस फंड से यह पैसा खर्च करना होता है। नियमों के आधार पर ही सभी स्कूलों से डाइट मनी ली गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...