चितकारा विवि में बीसीए के छात्र ने लगाया फंदा, जाँच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बरोटीवाला के चितकारा विवि में बीसीए के छात्र ने कमरे में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। बरोटीवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उन्हें सौंप दिया।

कर्ण राणा (18) पुत्र विजेंद्र सिंह हरियाणा के पलवल जिले के ओमक्स सिटी का रहने वाला था। वह चितकारा विवि में बीसीए का प्रथम वर्ष का छात्र था। पिछले 22 दिन से कक्षाएं शुरू हुई थीं।

कर्ण तीन अन्य छात्रों के साथ एक रूम में विवि के हास्टल में रहता था। जिस समय उसने फंदा लगाया उस दौरान अन्य उसके साथी छात्र कक्षा में थे। जब वह कक्षा से आए तो कर्ण को उन्होंने कमरे में फंदे पर देखा। जिसकी सूचना उन्होंने विवि के प्रबंधकों की दी। उन्होंने बरोटीवाला पुलिस को मौके पर बुलाया।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त एसपी रमेश शर्मा और थाना प्रभारी संजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने छात्र का लैपटाॅप और मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। कर्ण ने सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है।

डीएसपी प्रियंक गुप्ता के बोल

डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी छात्र का लैपटाॅप और मोबाइल लॉक है। उसे खुलवाया जाएगा और मोबाइल की कॉल डिटेल ली जाएगी। उसके आधार पर मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल युवक के पिता ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है और शव को पोस्टमार्टम के बाद अपने साथ पलवल ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...