चिट्टा खरीदने आए युवकों को ग्रामीणों ने धुना, पुलिस ने बरामद किया 3.47 ग्राम चिट्टा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना नादौन के तहत आने वाले भूंपल क्षेत्र में चिट्टा खरीदने के लिए आए युवकों की स्थानीय ग्रामीणों ने धुनाई कर दी। धुनाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों से 3.47 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक दो युवक भूंपल क्षेत्र में चिट्टा खरीदने के लिए आए हुए थे। बुधवार दोपहर के समय ग्रामीणों को इनकी जानकारी मिली तो इन्हें घेर लिया गया। इस दौरान जब इनकी धुनाई हुई तो इन्होंने बताया कि यह नशा खरीदने के लिए आए हुए हैं।

धुनाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू हुई। इस दौरान 3.47 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...