चिंतपूर्णी में बड़ा हादसा: घर में चोरी के इरादे से घुसे व्यक्ति ने युवक को गोली मार कर उतारा मौत के घाट

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

पुराने बस स्टैंड चिंतपूर्णी के समीप स्थित एक घर में घुसकर लुटेरों ने एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान तुषार शर्मा पुत्र केसर चंद निवासी मोईन तहसील देहरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

दोपहर बाद हुई इस वारदात को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया।

वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर बाद अज्ञात लुटेरे एक व्यवसायी के घर घुस गए। घर में घुसते ही लुटेरों ने महिला से अलमारी की चाबी मांगने लगे। इतने में बेटा तुषार शर्मा भी बाजार से घर आ गया।

जब बेटे ने लुटेरों को रोकने की कोशिश की तो लुटेरे तुषार शर्मा पर गोली चलाकर मौके से फरार हो गए।

घायल युवक को घायल अवस्था में चिंतपूर्णी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया, लेकिन युवक की रास्ते में मौत हो गई।

दिनदहाड़े हुई वारदात को लेकर गुस्साए लोगों ने भरवाई चौक पर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। पुलिस ने कुछ देर बाद समझाकर लोगों को जाम से हटा दिया।

वहीं सूचना मिलने के बाद एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि अज्ञात लोग किस नीयत से घर में घुसे थे। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर कारणों को पता कर रही है।

वहीं इस संबंध में आरोपियों को तालाशी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...