चालक की सूझबूझ से 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से बची HRTC बस, टला बड़ा हादसा

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज में रविवार को एक बड़ा बस हादसा होने से टल गया। लंबाथाच में निगम की बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। चालक ने सूझबूझ न दिखाई होती तो 13 सवारियाें से भरी बस करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर जाती।

जानकारी के मुताबिक शिकावरी मंडी जंजैहली बस जंजैहली से मंडी की तरफ जा रही थी। बस जंजैहली से करीब नौ किलोमीटर दूर जैसे ही लंबाथाच की उतराई से होते हुए बाजार से होकर गुजर रही थी तो गाड़ी की ब्रेक नहीं लगी। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को बाहरी ओर न ले जाते हुए सड़क के बाई ओर मोड़ दिया। जिस कारण बस सड़क पर बने घर के एक कोने से टकरा गई, जिस कारण बस में बैठी सवारियों को आंशिक चोंटे आई हैं।

बस में सवार लोगों का कहना है कि चालक ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए बड़े हादसे को टाल दिया। सवारियों ने कहा चालक ब्रेक लगाते हुए उतराई से बस को आराम से चला रहा था। तीखे मोड़ होने के कारण चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया। लेकिन सड़क पर टारिंग की बजाय टाइलें लगी होने के कारण ब्रेक नहीं लगी और बस स्किड कर गई। लोगों का कहना है टाइलों पर रात की ओस जमी हुई थी, इस कारण ब्रेक नहीं लगी।

चालक जीवा लाल का कहना है बस सड़क पर टाइलें लगी होने के कारण स्किड हुई। अब मकान मालिक ने चालक को टूटे हुए हिस्‍से की मरम्‍मत करने का फरमान सुनाया है। हादसे की सूचना एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित थाना जंजैहली को दी गई। पुलिस ने लोगों के बयान दर्ज किए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...