चालक का फ़िल्मी स्टाइल, दोनों खिड़कियां खोल ड्राइविंग, खाकी ने काटा चालान

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या 

इन दिनों क्रिसमस को लेकर पर्यटकों का हिमाचल पहुंचने का सिलसिला जारी है। कुल्लू, मनाली, शिमला, धर्मशाला जैसे पर्यटन स्थलों में पर्यटक भारी संख्या में पहुंच रहे है। ऐसे में पुलिस भी चप्पे चप्पे पर मुस्तैदी से डटी हुई है।

मनाली में रविवार को दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे में कुछ लोग ट्रैफिक नियमों की धज्जियां भी उड़ाते नजर आए।

बता दें रविवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो मनाली का था, जिसमें एक कार चालक अपनी कार (HR 23 K 7764) की दोनों खिड़कियां खोल ड्राइव रहा था।

जैसे ही वीडियो कुल्लू पुलिस तक पंहुचा, पुलिस ने तुरंत ही इसकी जांच शुरू कर दी है। कुल्लू पुलिस ने इस गाड़ी का यातायात अधिनियम के तहत 3500/- रुपये का चालान किया।

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा के बोल 

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस चप्पे-चप्पे पर लोगों की मदद करने के लिए मुस्तैद है। लेकिन नियमों के उल्लंघन करने वाले को किसी भी सूरत में नहीं बक्शा जाएगा।

उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया है कि शांतिप्रिय तरीके से क्रिसमस सेलिब्रेट करें ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़ें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...