
व्यूरो रिपोर्ट
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में प्रंचड जीत से हिमाचल भाजपा कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि भाजपा के दिग्गज नेता केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उतर प्रदेश के चुनावों में सह प्रभारी के तौर पर अहम भूमिका रही अनुराग ठाकुर पिछले तीन महीने से दिन रात उतर प्रदेश में मोदी के मिशन यूपी को अमलीजामा पहनाने में लगे हुए थे।
भाजपा की इस जीत पर कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े तथा मिठाईयां बांट कर जश्न मनाया। इस मौके भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुकृत ने कहा की भाजपा की यह जीत मोदी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत है।
डॉ सुकृत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 60 साल के बाद किसी मुख्यमंत्री मंत्री ने रिपीट किया है और अगर 37 साल बाद किसी पार्टी ने यूपी में रिपीट किया है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। डॉ सुकृत ने कहा उतर प्रदेश के चुनावों में अनुराग ठाकुर की अहम भूमिका से वह हिमाचल भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नीरेंद्र मोदी जी, देश के गृह मंत्री आदरणीय अमित शाह जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन में हमारे वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर जी ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दिन रात कड़ी मेहनत की है जिसके परिणाम स्वरूप 37 साल बाद उतर प्रदेश में इतिहास दौहराया गया।
डॉ सुकृत ने कहा कि भरतीय जनता पार्टी यूपी, गोआ, उत्तराखंड व मणिपुर सहित चार राज्यों में सरकार बनाने जा रही है जोकि मोदी जी के नेतृव की देश के जनमानस में स्वीकार्यता को दर्शता है।
