चार किलोमीटर पालकी पर उठाकर प्रसूता को पहुंचाया घर

--Advertisement--

Image

ग्रामीणों को समासर से निचला तराला गांव तक महिला को करीब चार किलोमीटर चारपाई पर बैठाकर घर पहुंचाना पड़ा।

कुल्लू – अजय सूर्या 

एक ओर जहां देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं दूसरी ओर आज भी कई ऐसे गांव है, जो सड़क सुविधा से कोसों दूर हैं।

आनी उपमंडल की बुच्छैर पंचायत का निचला तराला गांव के ग्रामीण भी सात दशकों से सड़क सुविधा के लिए तरस रहे हैं। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसी तरह का मामला बीते रोज पेश आया, जब निचला तराला गांव के दलीप कुमार की पत्नी को प्रसव के पश्चात अस्पताल से घर लाया गया।

महिला इतनी सक्षम नहीं थी कि स्वयं चलकर घर पहुंच सके। इसके चलते ग्रामीणों को समासर से निचला तराला गांव तक महिला को करीब चार किलोमीटर चारपाई पर बैठाकर घर पहुंचाना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि किसी को कंधों पर उठाकर लाया गया है। महीने में तीन से चार ऐसे मामले सामने आते हैं।

इसको देखते हुए लोग कई बार सड़क निर्माण की मांग उठाते आ रहे हैं, लेकिन औपचारिकताओं के पेच में फंसी सड़क की फाइल सरकारी कार्यालयों में धूल फांक रही है।

स्थानीय निवासी दिनेश कुमार, विपिन, ईश्वर दास, दलीप, भागचंद, हुकमचंद, रिंकू और अशोक सहित अन्यों ने बताया कि यहां किसी के बीमार होने पर भारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।

उन्होंने सरकार से जल्द सड़क का निर्माण कर ग्रामीणों को राहत देने की मांग उठाई है। आनी विस क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने बताया कि निचला तराला के ग्रामीणों की फाइल को जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा।

राजेश शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड के बोल 

निचला तराला सड़क को लेकर कुछ लोगों की गिफ्ट डीड नहीं आई है। इसके साथ ही राजस्व विभाग की ओर से फील्ड बुक नहीं बनी है। औपचारिकताएं पूरा होते ही कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...