
कोटला – स्वयंम
भाजपा हिमाचल के उपचुनाव में चारों खाने चित हो गई है। यह बात जिला कांगड़ा कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कोटला में कहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा भले ही चुनाव प्रचार में महंगाई, बेरोजगारी ,शिक्षा, पेट्रोलियम पदार्थ आदि के मुद्दों पर चुप्पी साध कर लोगों को गुमराह कर करती रही । और विकास का राग अलापती रही ।
वहीं कांग्रेस इन सभी मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच पहुंचा कर जनता को मतदान के लिए सोचने को मजबूर कर दिया और नतीजा यह रहा कि भाजपा सत्ता में होने के बावजूद शून्य पर सिमट कर रह गई।
इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं अखिल रैना , अरुण, करनैल सिंह, उमरदीन, संदीप कुमार ,संजय कुमार, सुमित कुमार ,लक्कू, उत्तमचंद, हिमांशु, लक्की आदि ने हिमाचल उपचुनाव में चारों सीटें जीतने पर खुशी जताई। और लोगों का आभार व्यक्त किया।
