चाचा ने नाबालिग भतीजियों से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुरू की जांच

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

सलूणी क्षेत्र में शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी ही दो नाबालिग भतीजियों को हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने दोनों सगी बहनों के साथ घर और खेत में अलग-अलग स्थानों पर जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने बड़ी भतीजी के साथ घर में, जबकि छोटी भतीजी के साथ खेत में इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। डरी सहमी बच्चियों ने इस बारे में अपने माता-पिता को बताया। पिता ने सदर थाना चंबा में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी के बोल
एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related