घर से चिट्टे सहित पकड़ा तस्कर, 42 ग्राम चिट्टा, 217 ग्राम सोना, 479 ग्राम चांदी, दो आई फोन किए जब्त

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिला पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बालू क्षेत्र में दबिश देकर नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। करीब पांच घंटों तक जिला पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने 42.37 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र प्रेम कुमार, निवासी बालू, डाकघर सुल्तानपुर, जिला चम्बा, आयु 40 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू सैल की टीम को बालू में नशे की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने दबिश दी तो आरोपी के कब्जे से 42.37 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 217 ग्राम सोना, 479 ग्राम चांदी, 2 आई फोन और 64,640 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर चम्बा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। एसआईयू सैल की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी के बोल

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related