चलवाड़ा के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बैडमिंटन ट्रॉफी की अपने नाम

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

राजकीय प्राथमिक पाठशाला गंगथ में आयोजित अंडर-12 उपमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दयानन्द आदर्श विद्या पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बैडमिंटन की ट्रॉफी अपने नाम की है।

स्कूल में पहुंचने पर प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्कूल स्कूल प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह, सचिव प्यारे लाल सहित प्रिंसिपल द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

स्कूल की तरफ से प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा मनमोहन सिंह ने कहा कि खेलें हमारे शरीर का अभिन्न अंग हैं तथा खेलों में भाग लेने से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।

इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...