चरस रखने के दोषी को 10 वर्ष कठोर कारावास एवं जुर्माना

--Advertisement--

Image

मंडी, व्यूरो

जिला एवं सत्र (विशेष) न्यायाधीश मण्डी आर के शर्मा की अदालत ने चरस रखने के दो आरोपियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास के साथ जुर्माने की सजा सुनाई है । जिला न्यायवादी मण्डी कुलभूषण गौतम  ने बताया कि दिनांक 27/12/2012 को अन्वेक्षण अधिकारी उ० नि० नवीन झालटा गोहर थानाअपनी पुलिस टीम के साथ समय करीब 07:30 बजे शाम को नजद जाछ करसोग रोड पर मौजूद था तो दो व्यक्ति करसोग की तरफ से आ रहे थे l

जिनमें से एक व्यक्ति ने एक थैला उठा रखा थाl  वे दोनों पुलिस पार्टी को देखकर पीछे की ओर भागने लगेजिन्हें अन्वेक्षण अधिकारी उ० नि० नवीन झालटा ने अपनी हमराही टीम  की सहायता से करीब 10-15 मीटर के फासले में काबू कर लिया शक के आधार पर उसके बैग की तलाशी लेने पर बैग से 2 किलो 100 ग्राम चरस बरामद हुयी थी इस पर गोहर थाना में अभियोग सख्या 148/2012 दर्ज हुआ था इस मामले की  तफ्तीश उ० नि० नवीन झालटा गोहर थाना ने अमल में लायी थी और तप्तीश पूरी होने पर मामले का चालान थानाधिकारी गोहर  थाना ने अदालत में दायर किया था I

अदालत में अभियोजन पक्ष की तरफ से मुकद्दमे की पैरवी श्रीविनय वर्मा उप जिला न्यायवादी ने की थी अभियोजन पक्ष ने अदालत में 12 गवाहों के ब्यान कलम बन्द करवाए थे । अभियोजन एवं बचाव पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पाया कि आरोपी जीवन लाल पुत्र स्व० धनी रामगाँव कणडू, डाकघर कुटाहाचीतहसील निहरी जिला मण्डी और राम लाल पुत्र स्व० परस राम गाँव एवं डाकघर कुटाहाचीतहसील निहरी जिला मण्डी द्वारा 2 किलो 100 ग्राम चरस रखने का अपराध, संदेह की छाया से परे सिद्ध हुआ है और अदालत ने आरोपी जीवन लाल और राम लाल को एन डी पी एस एक्ट की धारा  20 और 29 के तहत दस-दस  वर्ष के कठोर कारावास और एक-एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई जुर्माना अदा न करने की सूरत में अदालत ने दोनों दोषियों को एक-एक वर्ष के अतिरिक्त कारावास की सजा भी सुनाई I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...