चम्बा : महिला की हत्या मामले में मां-बेटा गिरफ्तार, कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिले के ओडरा गांव में एक महिला की हत्या के मामले में नामजद आरोपी मां-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोमवार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। मंगलवार को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मामले में नूरपुर से फोरैंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी एकत्रित कर लिए हैं। गाैर रहे कि पिंकी देवी निवासी गांव ढौली जिला चम्बा रविवार को अपने रिश्तेदार के घर गई थी। वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

इसके बाद पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में नामजद मनोज कुमार व उसकी माता विमला देवी को गिरफ्तार किया है। वह महिला के रिश्तेदार ही हैं। वहीं सोमवार को महिला का मैडीकल कालेज चम्बा में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों काे सौंप दिया है।

एसपी चम्बा अभिषेक यादव के बोल

एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने पर उन्हें दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आगामी तफ्तीश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...