चम्बा – तीसा में एकजुट हुए हिन्दुओं की हुंकार से हिला प्रशासन

--Advertisement--

Image

नकरोड में मुस्लिम जेहादियों द्वारा हिन्दू के घर बर्बर हमले के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद का जबरदस्त धरना प्रदर्शन, एसडीम तीसा को घेरा और जबरदस्त हुई नारेबाजी, तीसा SHO को निलंबित किया गया, नकरोड, प्रधान लालदीन के खिलाफ होगी तीन दिन में बड़ी कार्यवाही, हमले के शिकार प्रेम सिंह के परिवार को दी जायेगी सुरक्षा, अवैध रूप से सरकारी ज़मीन पर बने नकरोड की होगी जांच, प्रशासन ने ये सभी मांगें मानी और मौके पर एसडीम ने की घोषणा

चुराह-धर्म नेगी

नकरोड़ प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने से असंतुष्ट विश्व हिंदू परिषद चंबा इकाई की अगुवाई में विभिन्न संगठनों और दलों ने भंजराडू बाजार में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम चुराह और डीएसपी का घेराव किया। इस दौरान विहिप ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे। एसडीएम चुराह और डीएसपी के आश्वासन के बाद विहिप और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन खत्म किया।

मंगलवार सुबह 11 बजे विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में बजरंग दल, हिंदू स्वाभिमान दल, व्यापार मंडल चुराह, हिंदू युवा वाहिनी, अंबेडकर कल्याण संघ चंबा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भंजराडू बाजार से बस स्टैंड तक प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। रैली बस स्टैंड से वापस भंजराडू बाजार पहुंची, जहां एसडीएम चुराह के माध्यम से एसडीएम, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे गए। इस दौरान आश्वासनों से असंतुष्ट पदाधिकारियों और सदस्यों ने एसडीएम और डीएसपी का करीब आधे घंटे तक घेराव किया गया।

धरना-प्रदर्शन में एकत्रित भीड़ को देख मौके पर पुलिस को अपने कमांडो तक बुलाने पड़े। कमांडो की निगरानी में ही एसडीएम चुराह और डीएसपी को वहां से ले जाया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हीरा लाल, उदय पठानिया, सुनील दत्त ने बताया कि गत दिनों नकरोड़ में हिंदू परिवार के घर में तोड़फोड़ की गई थी। परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की गई। इसके अलावा चांजू धार में गोहत्या की भी शिकायत मिली है।

इन दोनों मामलों में दोषियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो विश्व हिंदू परिषद हिंदू समाज को लेकर सड़कों पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएगी। कहा कि विहिप को मिले आश्वासनों के बाद ही दोपहर दो बजे धरना-प्रदर्शन खत्म हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...