चंबा से पवन नैय्यर का टिकट कटा, सड़क पर उतरे पदाधिकारी, 24 घंटे का अल्‍टीमेटम

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

सदर विधायक पवन नैय्यर को भाजपा की ओर से टिकट नहीं दिए जाने से खफा पार्टी के मंडल पदाधिकारियों, नगर परिषद के भाजपा समर्थित अध्यक्ष, पार्षदों सहित प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्यों व कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं।

बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष चंबा विनोद कुमार व नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रेसवार्ता के दौरान पवन नैय्यर को टिकट देने की मांग की। उन्‍होंने 24 घंटे के भीतर टिकट में बदलाव कर पवन नैययर को देने की मांग की है।

24 घंटे का अल्‍टीमेटम

साथ ही चेतावनी दी है कि यदि पवन नैय्यर को 24 घंटे के भीतर टिकट नहीं दी जाती है तो सभी पदाधिकारी अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे।

नगर परिषद चंबा के भाजपा समर्थित अध्यक्ष सहित कुल नौ पार्षदों, 15 प्रधान, 14 उपप्रधान, बीडीसी चेयरमैन चंबा गुरदेव व उपाध्यक्ष तिलक सहित कुल आठ बीडीसी सदस्य तथा एक जिला परिषद सदस्य ने इस्तीफा देने की बात कही है।

चंबा बाजार में निकाली रोष रैली

इसके साथ ही टिकट न दिए जाने को लेकर इन पदाधिकारियों की ओर से चंबा मुख्य बाजार में रोष रैली भी निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष का कहना है वर्तमान विधायक पवन नैय्यर की ओर से विधायक रहते हुए पांच वर्षों के भीतर अपने विधानसभा क्षेत्र का अथाह विकास किया गया है। ग्रामीणों की समस्याओं को सुलझाया गया है।

आरोप, पार्टी प्रत्‍याशी जमानत पर बाहर

इनका कहना है जिसे भाजपा की ओर से वर्तमान चुनाव के दौरान अपना प्रत्याशी बनाया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने के बाद तीन वर्ष की सजा हुई है तथा वर्तमान में जमानत पर बाहर चल रही हैं। उन्होंने कभी भी संगठन के कार्य में अपना सहयोग नहीं दिया।

पवन नैययर को टिकट की मांग

ऐसे प्रत्याशी का पदाधिकारी विरोध करते हैं तथा दोबारा से पवन नैय्यर को टिकट मिलनी चाहिए। पवन नैय्यर को टिकट न मिलने से सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं।

बहरहाल, पवन नैय्यर को टिकट न दिए जाने से खफा समर्थकों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा की ओर से अपना फैसला बदला जाता है या फिर उक्त सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस्तीफा देते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...