चंबा : सलूणी मर्डर केस में दो युवतियों सहित तीन गिरफ्तार, रिश्ते में भाई-बहन

--Advertisement--

नाले में मिला था य़ुवक का शव

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल के चंबा जिला के सलूणी क्षेत्र में युवक मर्डर केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले में दो युवतियों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसमें एक युवक और युवती सगे भाई बहन हैं और एक युवती मामा की लड़की है।

युवक की हत्या तेजधार हथियार से की गई है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि, पूरी बात का खुलासा पुलिस की पूछताछ में हो पाएगा।

बता दें कि शुक्रवार को पंचायत भांदल में एक युवक का क्षत विक्षत शव बोरी में हलाड़ी नाले में पड़ा मिला था। आईआरबी बटालियन के जवानों की गश्त के दौरान बोरी पर नजर पड़ी।  उस बोरी को चेक किया तो उसमें युवक का शव मिला।

मामले की सूचना पुलिस थाना किहार में दी गई। सूचना मिलने के बाद डीएसपी सलूणी पुलिस दल सहित घटना स्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।  पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस की जांच में दो युवतियों और एक युवक की संलिप्ता इसमें पाई गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी मृतक युवक के गांव के आसपास के ही हैं। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पूछताछ में पूरी बात का खुलासा हो सकेगा।

तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि एएसपी चंबा विनोद कुमार धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि हत्या किसी तेजधार हथियार से की है। हथियार अभी बरामद होना है।

गौरतलब है कि मनोहर कुमार पुत्र राजू निवासी गांव थरोली डाकघर संघणी तहसील सलूणी जिला चंबा 6 जून मंगलवार से लापता था। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था।

शुक्रवार को युवक का शव नाले से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि युवक और एक लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते युवक की हत्या की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...