चंबा में कई रूटों पर बसों को बंद करने के मामले पर भाजपा विधायक ने सदन में अपनी ही सरकार के मंत्री को घेरा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

क्षेत्र में कई रूटों पर बस सेवाएं बंद किए जाने के चलते चंबा के भाजपा विधायक पवन नैयर ने मंगलवार को हिमाचल विधानसभा सदन में कई सवालों से अपनी ही सरकार के मंत्री को घेर डाला। जवाब में परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा है कि पूरे प्रदेश में जहां-जहां सवारी मिल रही हैं, वहां बसें चला रहे हैं। पहले यदि कोई वोल्वो बस चलती थी तो उसे चलाया जाएगा।। बाकी यदि नई चलानी है तो उसे भी चलाया जाएगा। 205 बसें नई आ रही हैं, उन्हें भी चलाए जाने की योजना है।

परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने चंबा के भाजपा विधायक पवन नैयर के सवाल के जवाब में प्रश्नकाल में कहा कि चंबा से चामुंडा वाया बनीखेत सात बसें चल रही हैं। एक बंद है। जहां तक विधायक ने डिपो खोलने की बात की है वह मुख्यमंत्री से मिलें और डिपो भी खोल देंगे।

यह बात बिक्रम सिंह से भाजपा के ही विधायक पवन नैयर की ओर से चंबा में कई स्थानीय रूटों पर बसें नहीं चलाने को लेकर उठाए गए सवाल के जवाब में कही। मंत्री के जवाब के बाद भी विधायक ने अनुपूरक सवाल किया कि कई स्थानीय रूट बंद हैं। वहां दिक्कत आ रही है। कल भी उन्हें फोन आया था। इस पर मंत्री बिक्रम सिंह ने दोहराया कि जो भी रूट सवारियों वाले हैं, उन्हें वहां चलाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...