चंबा: बैरा डैम में लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग 

आज शाम के करीब 7:00 बजे एक अनजान व्यक्ति की लाश मिलने से इलाका में अचानक से सनसनी का माहौल पैदा हो गया ।

गौर हो पुलिस को शाम के समय तहसील की नकरोड़ चौकी में डैम के पास से रेता निकाल रहे खच्चर वाले का फोन आता है कि बैरा डैम में एक लाश तैर रही है। पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हैरानी की बात यह है कि की लाश के पास से कुछ भी ऐसा नहीं मिला है कि जिससे पता चल सके कि मरने वाला कौन और कहां का है। इसलिए स्थानीय पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर तस्वीर को वायरल कर दिया गया है। जिससे पता चल सके कि मरने वाला कौन है और कहां से संबंध रखता है।

इसके साथ ही पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का ।

इस सारे मामले की पुष्टि थाना प्रभारी तीसा द्वारा की गई है। इसके साथ ही स्थानीय थाना प्रभारी द्वारा लोगों से अपील गई है कि जो व्यक्ति मरने वाले व्यक्ति के बारे में जानता हो तो वह पुलिस थाना तीसा में संपर्क कर सकता है‌।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...