चंबा: न्याग्रां में दर्दनाक सड़क हादसा, दो घरों के चिराग बुझे

--Advertisement--

Image

भरमौर, भूषण गुरुंग 

होली घाटी के न्याग्रां के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरे नाले में जा गिरी। इसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।

बहरहाल सूचना मिलते ही पुलिस चौकी होली से एक टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि रात के वक्त हादसा होने के चलते इसका किसी को भी पता नहीं चल सका। सुबह के वक्त जब वाहन मालिक ने चालक के साथ संपर्क करना चाहा, तो नहीं हो सका और न ही गाड़ी का कोई अता पता मिला।

नतीजतन जब लोगों ने अपने स्तर पर तलाश आरंभ की तो गाड़ी गहरे नाले में मिली। बहरहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटना में काल का ग्रास बने युवकों के शव निकाल रही है और छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...