
शिमला, जसपाल ठाकुर
उपमंडल रामपुर में चंडीगढ़ से कु रियर के माध्यम से चिट्टा पहुंच रहा है। यह खुलासा रामपुर पुलिस ने किया है। जानकारी के अनुसार उपमंडल में कुरियर के जूते के डिब्बे में 2 ग्राम चिट्टा रामपुर पहुंचा है। पुलिस ने गश्त के दौरान चौधरी अड्डे के नजदीक एसबीआई बैंक के एटीएम के बाहर एक युवक से पूछताछ की। युवक ने जब पुलिस को पूछताछ का कोई जवाब नहीं दिया तो पुलिस ने युवक के पास मौजूद कुरियर के डिब्बे की तलाशी की। इस तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के कुरियर के डिब्बे से पुराने जूते व चिट्टा भी बरामद हुआ है।
युवक की पहचान सिद्धार्थ चौहान आयु 20 वर्ष गांव लालसा, डाक घर डंसा के रूप में हुई है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अब नशे के शौकीनों को कुरियर के माध्यम से होम डिलीवरी की जा रही है। इससे पूर्व पुलिस ने नोगली में चार युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन फिर भी नशे के सौदागार के हौसले कम नहीं हो रहे है।
डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस ने एक युवक से कुरियर के डिब्बे में जूते के चिट्टा भी बरामद किया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि युवक का कुरियर चंडीगढ़ से रामपुर आया है।
