चंडीगढ़-शिमला हाइवे पर चलती कार से गिरा युवक, नशे में धुत युवती चला रही थी गाड़ी

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा 

हिमाचल के सोलन जिले में जाबली के समीप कार हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चंडीगढ़ नंबर की एक कार अनियंत्रित होती दिखाई दे रही है.

कार में चालक के साथ वाला दरवाजा खुला हुआ था और उसमें से एक युवक बाहर की और लटका हुआ था. यह घटना पीछे आ रही कार के चालक ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली.

वहीं कुछ देर चलने के बाद अचानक कार चला रही युवती भी कार पर अनियंत्रित नियंत्रण खो बैठी. कार सड़क के साथ लगते डिवाइडर को लांघ कर दूसरी सड़क पर जा पहुंची.

जैसे ही वह दूसरे सड़क पर पहुंचे तो युवक कार से बाहर गिर गया. गनीमत यह रही कि सामने से कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था. अन्यथा युवक उस वाहन के नीचे आ सकता था.

यह घटना एक बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी. क्योंकि जैसे ही डिवाइडर को लांघ कर कार दूसरी सड़क पर पहुंची तो वहां पर लगे पैराफिट से जा टकराई. अगर यह पैराफिट वहां पर ना होता तो यह कार गहरी खाई में जा सकती थी.

बताया जा रहा है कि वाहन में 2 युवतियां थी और एक युवक था. जैसे ही घटना घटी वहां से गुजर रहे वाहनों ने उनकी मदद की और युवक को सड़क से उठाया.

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह तीनों युवक युवतियां भारी नशे में थे. फिलहाल पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...