चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हिमाचल प्रदेश की बेटी कंगना रनौत के साथ हुई घटना निंदनीय – अभाविप

--Advertisement--

सुरक्षा व्यवस्था के सामने बड़ा प्रश्न सुरक्षा कर्मी सुरक्षा के पहरी या सुरक्षा के लिए खतरा, जिन पर सुरक्षा की जिम्मेदारी अब उनसे ही खतरा – नैंसी अटल

शिमला – नितिश पठानियां

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश सह मंत्री नैंसी अटल ने बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले दिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हिमाचल की बेटी के साथ हुई घटना निंदनीय जिसकी विद्यार्थी परिषद कड़ी आलोचना करती है।

नैंसी अटल ने कहा पिछले दिन हिमाचल की बेटी कंगना रनौत जिसने फिल्म जगत में और राजनीति के क्षेत्र में अपने छोटे से प्रदेश का नाम देश विदेश में रोशन किया है। हाल ही में वह संसदीय क्षेत्र मंडी से संसद के रूप में भी निर्वाचित हुई है।

हिमाचल प्रदेश से दिल्ली जाते समय चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएफ की वर्दी में तैनात महिला जवान द्वारा कंगना रनौत पर हमला करना अपने आप में बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह सुरक्षा व्यवस्था पर खड़ा करता है कि जिन सुरक्षा कर्मियों को आम जनता की सुरक्षा के लिए लगाया गया है वही सुरक्षाकर्मी जनता की सुरक्षा का खतरा बन रहे।

सीआईएसएफ की वर्दी में तैनात होकर इस तरह की घटना को अंजाम देना अपने आप में शर्मनाक घटना है। इस तरह की घटना से ही हमने देश की महिला नेता इंदिरा गांधी को भी खोया था। पंजाब में ही इस तरह की घटनाओं का बार-बार होना पंजाब सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।

साथ ही वो सीआईएसएफ के जवान जो देश की रक्षा के लिए अपनी जान तक की आहुतियां दे देते हैं और जिन सुरक्षा कर्मियों को आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है उन्हीं सुरक्षा कर्मियों से सुरक्षा का खतरा आम जनता को होना पूरे देश के लिए चिंता का विषय है।

नैंसी अटल ने कहा विद्यार्थी परिषद इस तरह की सोच रखने और इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करती है,ताकि इस तरह की घटना दोबारा आम जनता और किसी भी व्यक्ति के साथ ना हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...