घर से मजदूरी करने निकला था व्यक्ति, रास्ते में हुआ हादसा, दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चम्बा शहर के साथ लगती करीयां पंचायत के जंजला में ढांक से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान तिलक (48) पुत्र निधिया राम निवासी गांव जंजला के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार तिलक मेहनत-मजदूरी करता था। सुबह वह काम के सिलसिले में घर से निकला था। रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर ढांक से नीचे गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया। किसी ने उसे अचेत अवस्था में देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

उसे मेडिकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...