घर वालों के सामने अलमारी से छह हजार रुपये चुरा ले गए चोर

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

पंचरुखी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पड़ते विभिन्न क्षेत्रों के चोरियों को दौर जारी है। लगातार हर रोज यहां चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं, लेकिन पिछले एक माह से पुलिस एक भी मामले को सुलझाने में कामयाब नहीं हो पाई है। वीरवार रात को पंचरुखी के दियोग्रां पंचायत में दो घरों में हुई चोरियों के बाद 31 दिसंबर के रात को चारों ने मझैरनू के दो घरों में सेंध लगा दी।

चोरों ने दो घरों के ताले तोड नकदी, गैस सिलेंडर, चुल्हा, मिक्सर ग्राईडर चुरा लिए। दोनों मामलों में एक मामले की शिकायत में पीड़ित परिवार ने पुलिस थाना में करवाई है, लेकिन दूसरी चोरी की शिकायत अभी तक नहीं हुई है। पंचरूखी के अप्पर बाजार के प्रेम चंद जोकि किराये के मकान में रहते है वह अपने घर गए हुए थे। शुक्रवार को जब वापस लौटे तो कमरे का ताला टूटा है ओर अंदर से गैस सिलेंडर ओर चुल्हे सहित मिक्सर ग्राइडर चोरी हो गया है।

उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। एक अन्य मामले में मझैरनू के दीप राज चौधरी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे उनकी बहु अपने कमरे से कुछ सामान लाने गई तो कमरे में दो व्यक्ति अलमारी खोले हुए थे। जब चिल्लाई तो चोर पीछे की दरवाजे से फरार हो गए। चोरों ने अलमारी मे रखे छह हजार रुपये चुरा लिए और अलमारी के चाबी भी ले गए।

उधर पंचरुखी पुलिस थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया की चोरी के मामलों की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...