घर में पड़ी शराब देखकर डोल गया चोर का मन, 5.27 लाख रुपये सहित रंगे हाथों पकड़ा गया

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

कहते हैं नशेड़ी को शराब मिल जाए तो वह सब भूल जाता। ऐसा ही रोचक मामला सुंदरनगर के बीबीएमबी में सामने आया है। यहां एक चोर ने घर से 5.27 लाख की चोरी कि, लेकिन घर में पड़ी अंग्रेजी शराब ने उसके कदम ऐसे रोके की वह उसे पीकर वहीं सो गया और पकड़ा गया। हालांकि मकान मालिक ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया है।

सोमवार दोपहर के वक्त बीबीएमबी में नजदीक फायर स्टेशन के पास स्थित एक मकान में किसी को न पाकर नेपाली मूल का चोर चोरी करने घुस गया। मकान मालिक अपने काम से घर से बाहर गए थे। चोर ने पूरे घर में रखे कीमती सोने के गहनों सहित जिनकी लागत पांच लाख रुपये है सहित 27 हजार रुपये नकद औश्र कुछ कीमती सामान चुरा लिया। चोर ने दो बैगों में सारा सामान भरा था।

इसी दौरान उसकी नजर घर में रखी अंग्रेजी शराब जैक डेनियल्स व अन्य बोतलों पर पड़ी। शराब पीने की आदत से मजबूर चोर खुद के कदमों को रोक नहीं पाया और घर के किचन के अंदर रखे काजू बादाम और अन्य फलों के साथ पूरी बोतल पी गया।

शराब पीने के कारण उसे नींद आ गया और वहीं सो गया। जैसे ही मकान मालिक घर आए तो उन्होंने मकान का दरवाजा खुला देखा और जब अंदर गए तो अंदर सामान बिखरा हुआ था और एक व्यक्ति वहीं पड़ा था। वह समझ गए कि यह चोर है और शराब पीने के कारण सो गया है।

उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही चोर की पिटाई भी की। हालांकि उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया। इस कारण चोर को छोड़ दिया गया, लेकिन क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया कि 3000 की शराब की बोतल ने पांच लाख की चोरी बचा ली।

वहीं बीबीएमबी थाने की कार्यवाहन थाना प्रभारी नीलम ने बताया कि मकान मालिक ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है युवक को छोड़ दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...