चम्बा – अनिल संबियाल
सांप के डर से परिवार ने पूरी रात जागकर काटी। अगली सुबह वन विभाग को इसकी सूचना दी। विभाग के वन खंड अधिकारी ने घर में घुसे करीब पांच फीट लंबे सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
जानकारी के अनुसार पुखरी गांव में अजीत जरयाल के घर में सांप घुस गया। इससे परिवार के सभी सदस्य डर गए। सभी सदस्य रात भर सो भी नहीं पाए। सुबह 7:00 बजे परिवार ने वन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम को सूचना दी।
वन खंड अधिकारी सुनील कुमार टीम के साथ पुखरी पहुंचे। उन्होंने कुछ ही देर में घर में घुसे सांप को रेस्क्यू कर गांव से दूर जंगल में छोड़ दिया। बता दे कि वन खंड अधिकारी सांप पकड़ने में माहिर हैं। उन्हें विभाग ने विशेष प्रशिक्षण भी दिलाया है। अब तक वह करीब 500 सांप पकड़कर जंगल में छोड़ चुके हैं। अन्य वन्य जीवों को भी कई बार रेस्क्यू कर चुके हैं।

