घर के बाहर मिली जादू टोने की सामग्री,एक सदस्य गंभीर बीमार

--Advertisement--

Image

मंडी-नरेश कुमार

मंडी जिले में शुक्रवार देर रात किसी अज्ञात तांत्रिक ने एक घर के आंगन में जादू टोना कर डाला। इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को शनिवार सुबह मिली इसके बाद परिवार के लोगों ने गांव के अन्य लोगों को भी इसकी सूचना दी।जानकारी के अनुसार लोगों ने भी मौके पर देखा तो मझवार पंचायत के शायरी गांव निवासी चेतराम के घर के आंगन में किसी ने जादू टोना कर रखा था। पीड़ित के आंगन के समीप कुछ कलाकृतियां बनाकर और फल की बलि देकर किसी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

परिवार के चेतराम ने इस बारे में स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों को भी सूचित किया। उन्होंने भी मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके परिवार पर पहले से ही परेशानियों से घिरा है,घर का एक सदस्य गंभीर बीमार है और ऐसे में इस प्रकार के प्रकरण से परिवार डर के साए में है।

जब इस बारे में तंत्र विद्या के ज्ञाता से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधि का इस्तेमाल घातक व बुरे प्रकार के मारक प्रयोगों के लिए अक्सर किया जाता है। इस घटना से पूरे गांव में चर्चा का माहौल गरमा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...