घर के निर्माण में हो रहा था सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल विजिलेंस की दबिश…

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जनपद में विजिलेंस की टीम ने व्यक्ति के घर से सरकारी सीमेंट बरामद किया है। जानकारी के अनुसार जिला बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत हरनोडा में विजिलेंस (राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो) द्वारा यह एक्शन लिया गया।

शिकायत मिली थी कि राजकुमार पुत्र भगतराम निवासी गांव नैहर, डाकघर हरनोड़ा, तहसील सदर, जिला बिलासपुर अपने घर पर सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल कर रहा है। राजकुमार हरनोड़ा में ही चाय की दुकान करता है।

विजिलेंस की टीम को घर के निर्माण पर इस्तेमाल हो रही एसीसी सरकारी सीमेंट की 34 बोरियां भरी हुई, एक बोरी सीमेंट एसीसी जिसमें 1/4 भाग सीमेंट था व 10 बोरियां खाली बरामद की है।

सरकारी सीमेंट रखने व भवन निर्माण कार्य में इस्तेमाल करने पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो थाना बिलासपुर ने राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि विजिलेंस की डीएसपी संजय कुमार ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...