घर की छत पर चढ़ा ट्रक, पुलिस को करनी पड़ी भारी मशक्कत

--Advertisement--

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

सड़क पर दौड़ने वाला ट्रक यदि अचानक किसी के घर की छत पर आ गिरे तो क्या होगा। ऐसा कुछ हुआ है बिलासपुर में जहां एक ट्रक एक घर की छत पर आ गिरा था। ट्रक को उतारने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करना पड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़ मनाली पर दोनों तरफ क्रेन लगाकर निकाला गया। ट्रक जो कि काफी समय पहले मकान के ऊपर गिरा था। पुलिस के इस कार्य के दौरान दोनों तरफ लगा लंबा जाम लग गया था।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस ने स्थानीय शहर के धौलरा वार्ड के पास एनएच चंडीगढ मनाली पर कुछ माह पहले एक घर के लैंटर पर गिरे वाहन को क्रेन के द्वारा निकाल दिया है। जिसके लिए पुलिस ने पूर्व सूचना के मुताबिक दोनों ओर से कुछ समय के लिए यातायात के लिए रोक दिया था। तथा गाड़ियों को नौणी चैक से वाया जुखाला घागस से होकर आगे भेजा गया। हालांकि इससे फिर भी कुछ समय के लिए दोेनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया।

गौरतलब है कि कुछ माह पहले यहां पर एक टेंट के सामान से भरा ट्रक सड़क से नीचे गिर गया था। जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। यह ट्रक पिछले काफी समय से एक घर के लैंटर पर पड़ा हुआ था। जिससे हर समय खतरा बना हुआ था। उधर, बिलासपुर पुलिस के पुलिस अधिकारी राजकुमार ने कहा कि पुलिस ने कुछ माह पहले गिरे ट्रक को यहां से क्रेन के द्वारा हटा लिया है। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी को निकालने व सड़क को बंद करने के लिए पहले उपायुक्त की अनुमति ली गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया में जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा को पहुंचाई जा रही ठेस, सायबर पुलिस ने दर्ज की FIR

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और...

मुख्यमंत्री रविवार को रावी में करेंगे मिंजर विसर्जन

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के...

चिट्टा मामले में मुख्य सप्लायर ने सुंदरनगर थाना में किया सरैंडर

हिमखबर डेस्क  सुंदरनगर पुलिस को 40 ग्राम चिट्टा बरामदगी के...

उप मुख्य सचेतक ने सीएम को शाहपुर में हुए नुक्सान की दी जानकारी

शाहपुर - नितिश पठानियां  उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल...