ग्रीष्मोत्सव में प्रस्तुति के लिए पहले दिन 118 आवेदकों ने दिया ऑडिशन

--Advertisement--

शिमला 12 जून – नितिश पठानियां

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2024 में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत संगीत, नृत्य व उद्घोषणा के लिए आज गेयटी थियेटर शिमला में आयोजित किए गए ऑडिशन में पहले दिन 118 आवेदकों के ऑडिशन सम्पन्न किए गए।

यह जानकारी आज जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा ने दी। उन्होंने बताया कि जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ जिला मण्डी, सोलन व अन्य जिला के कलाकारों ने भी ऑडिशन में भाग लिया।

उन्होंने बताया कि निर्णायक मण्डल के तहत डॉ. हुकम शर्मा, डॉ. महेन्द्र राठौर तथा किशोर कुमार ने ऑडिशन लिया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. हुकम शर्मा आकाशवाणी शिमला के वरिष्ठ उद्घोषक एवं संगीत में विशारद तथा नाटकों (रेडियो नाटकों में) दक्षता प्राप्त है।

जबकि डॉ. महेन्द्र राठौर राजकीय महाविद्यालय ठियोग में सहायक प्रोफेसर संगीत विषय के पद पर आसीन है तथा किशोर कुमार सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में बतौर नाट्य निरीक्षक के पद पर तैनात है। उन्होंने बताया कि यह ऑडिशन 13 जून, 2024 सांय 5 बजे तक चलेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...