कुल्लू: रामशिला में नदी किनारे जाने से रोका तो स्थानीय लोगों से उलझे पंजाब के पर्यटक

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

हिदायतों के बावजूद कई पर्यटक जान जोखिम में डालकर ब्यास, पार्वती व अन्य नदियों के किनारे जा रहे हैं। बुधवार को रामशिला में भी कुछ लोगों ने खतरे से आगाह करते हुए पंजाब के पर्यटकों को नदी किनारे न जाने के लिए कहा। इस दौरान पर्यटक स्थानीय लोगों से उलझ पड़े।

कुछ दिन पहले भी रामशिला इलाके में ही पुलिस ने नदी किनारे आए पर्यटकों को वहां से वापस भेज दिया था। अब फिर से पर्यटक नदी किनारे पहुंच रहे हैं। 2 सप्ताह में ही मनाली और पार्वती वैली में नदी में डूबने से आधा दर्जन लोगों की मौतें हो चुकी हैं।

बीते रोज भुंतर में ब्यास नदी में, 2 दिन पहले छुरड़ू में ब्यास नदी में और गत दिन फोजल नाले में लाशें मिली हैं। आशंका जताई जा रही है इन लोगों की मौतें भी नदियों व खड्डों में डूबने से हुई हैं।

नदी में गिरने से बाल-बाल बचा युवक

स्थानीय लोगों प्रमोद ठाकुर, देशराज, कुबेर सिंह, हेमराज और विक्कू ने कहा कि रामशिला में कुछ पर्यटक बुधवार को उफनती ब्यास नदी के किनारे जा रहे थे। लोगों ने उन्हें खतरे से आगाह करते हुए नदी की तरफ न जाने के लिए कहा।

ऐसा कहने पर पर्यटक इनसे उलझ पड़े और उसके बाद नदी किनारे जा पहुंचे। एक युवक का इस दौरान नदी किनारे पांव फिसल गया था और वह नदी में गिरने से बाल-बाल बच गया।

एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन के बोल

उधर, एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस भी इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पर्यटक मनमानी करता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...