
भाम्बला – नरेश कुमार
सरकाघाट तहसील के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत दारपा को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है । उपमंडलीय दंडाधिकारी सरकाघाट राहुल जैन ने इस आशय के आदेश आज जारी कर दिए हैं ।
राहुल जैन ने बताया कि कोविड-19 के तहत पौजिटिव मामले दारपा पंचायत के धार वार्ड में पाए जाने के बाद इस पंचायत को 29 जुलाई 2021 को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था ।उसके बाद पोजिटिव केस स्वस्थ हो गये एवं अब तक कोई कोरोना संक्रमण का नया मामला यहाँ सामने नहीं आया तथा अब पूर्ण समीक्षा करने के उपरांत इस पंंचायत से कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां हटाने का निर्णय लिया है जोकि तत्काल प्रभाव से लागू होगा ।
