ग्राम पंचायत दरगेला के वार्ड नंबर 1 ठम्बा को किया गया सेनेटाइज

--Advertisement--

Image

दरगेला, नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा के तहत पड़ते रैत ब्लॉक की दरगेला पंचायत के सबसे बड़े वार्ड नंबर 1 ठम्बा को आज ग्राम पंचायत प्रधान भारती, उप प्रधान संदीप कुमार, वार्ड नंबर 1 सदस्य मीना देवी और वार्ड नंबर 9 सदस्य बलदेव सिंह की अगुवाई में सेनीटाइज किया गया।

ग्राम पंचायत प्रधान भारती ने बताया कि ठम्बा वार्ड में कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित के मामले आए थे। उन सभी संक्रमित मामलों के होम आइसुलेशन में 14 दिन पूरा होने और कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद यह सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया है।

उन्होंने बताया कि ठम्बा वार्ड के हर एक घर को सेनेटाइज किया गया है और उन्होंने बताया कि हम पूरी पंचायत में यह सेनेटाइजेशन का काम करेंगे।

ठम्बा के हर घर में जाकर उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना वजह घर से बाहर ना निकले घर से बाहर निकलते हैं तो हमेशा मास्क का प्रयोग करें। हाथों को बार-बार सेनेटाइज करते रहे। उचित दूरी का प्रयोग करें और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें।

इस अवसर पंचायत प्रधान भारती, उप-प्रधान संदीप कुमार, ठम्बा वार्ड नंबर 1 सदस्य निना देवी, वार्ड नंबर 9 सदस्य बलदेव सिंह व अंशुल शर्मा उनके साथ मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...