ग्राम पंचायत डोल भटहेड़ की ग्राम सभा का कोरम हुआ पूरा, सदस्यों ने एक मत से किन्नरों की बधाई राशि की तय

--Advertisement--

ग्राम पंचायत डोल भटहेड़ की ग्राम सभा का कोरम हुआ पूरा। अहम मुद्दों पर चर्चा सहित आईआरडीपी में की गई कांट छांट।

नगरोटा सुरियां – व्यूरो 

आज विकास खंड नगरोटा सुरियां के अधीनस्थ पंचायत डोल भटहेड़ की ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम सभा का कोरम पूरा होने पर ग्राम सभा में विशेष रूप से किन्नरों द्वारा अंधाधुंध बधाई राशि मांगने पर चर्चा की गई।

ग्राम सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक मत से किन्नरों को अधिकतम रुपए 2100/और कम से कम रुपए 1100/ देने पर सहमति बनाई।

स्वच्छता एवं नशा मुक्ति पर भी चर्चा करते हुए सभी उपस्थित सदस्यों ने स्वच्छता एवं नशामुक्ति को लागू करने में भरपूर सहयोग करने पर सहमति बनाई।

इसके अलावा आईआरडीपी का सर्वेक्षण करते हुए सरकारी मापदंडों अनुसार 17 पूर्व में चयनित परिवारों को आईआरडीपी से बाहर किया गया और 17 गरीब परिवारों को आईआरडीपी में शामिल किया गया।

ग्राम सभा में जनता द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया जिसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों ने जनता का धन्यवाद किया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के किसानों की चमकेगी किस्मत! ITBP सीधे खरीदेगी ताजे फल और सब्जियां

हिमखबर डेस्क  भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) हिमाचल प्रदेश के किसानों...

सहायक स्टाफ नर्स के पदों के लिए पुरुष उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन

अधिकतम आयु सीमा भी 45 वर्ष की, एससी-एसटी उम्मीदवारों...