ग्राम पंचायत टिहरी की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा डीसी को ज्ञापन

--Advertisement--

ग्राम पंचायत टिहरी की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा डीसी को ज्ञापन

मंडी – अजय सूर्या

ग्राम पंचायत टिहरी का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी मंडी से मिला और उन्हें मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में मनरेगा हाजरी और अनावश्यक लोगों को घर मंजूरी के संदर्भ में उचित कार्यवाही की मांग उठाई है।

दरअसल प्रतिनिधिमंडल ने गाम पंचायत प्रधान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीण व्यक्ति का कहना है कि पंचायत में अनावश्यक रूप से लोगों को घर बनाने की मंजूरी दी है और मनरेगा में गैर हाजिर व्यक्ति की हाजरी लगाई गई है।

ग्रामीणों ने डीसी को मांगपत्र सौंपते हुए मांग की है कि उक्त विषयों पर कारवाई की जाए जिससे पंचायत में हो रही धांधली का पर्दाफाश हो सके साथ ही 15वें वित आयोग से मिली राशि का लाभ भी लोगों को दिया जाए। उन्होंने कहा कि इन पर प्रशासन गौर करें जिससे पंचायत में जरूरतमंदों को पंचायत व सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...