ग्राम पंचायत टिकरी में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में आज ग्राम पंचायत टिकरी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवम सचिव  ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण विशाल कौंडल ने प्राधिकरण के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने और प्राधिकरण के उद्देश्य, गठन व कार्य विधि  से संबंधित महत्वपूर्ण  जानकारियां प्रदान की।

उन्होंने यह भी कहा कि प्राधिकरण द्वारा समाज में कमजोर वर्गो एवं आर्थिक रूप से असहाय व्यक्तियों को उनके मौलिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। शिविर में अधिवक्ता उमेश ठाकुर ने भी उपस्थित लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करवाया ।

इस दौरान महिला मंडल, युवक मंडल और पंचायत के गणमान्य लोगों सहित सहित पंचायत प्रधान अनिल कुमार, सचिव अमित कुमार उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...