ग्रामीण बैंक में चोरी की नाकाम कोशिश करने बाले युवक धरे

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

कुल्लू-मनाली हाई-वे पर स्थित डोभी गांव के साथ लगते दुआड़ा गांव में स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा में चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से दोनों पकड़े गए। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बुधवार सुबह दुआड़ा के पास हरि सिंह सैर के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि बैंक के अंदर लोग हैं। उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो पाया कि बैंक के पास कुछ लोग चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इस पर उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। दोनों चोरों ने हरि सिंह पर भी हमला कर दिया।

 

इस दौरान स्थानीय लोगों ने मिलकर चोरों को पकड़ लिया व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि चोरी करने के इरादे से आए दोनों स्थानीय निवासी हैं, जो कुछ सालों से यहीं पर रह रहे है। चोर नजदीक की वेल्डिंग दुकान से वेल्डिंग सेट और अन्य औजार चोरी करने के लिए लाए थे।

 

बैंक में दस लाख की नकदी मौजूद थी। बैंक में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज भी जांचे जा रहे हैं। चोरों ने वेल्डिंग मशीन से लॉकर को काटने का भी प्रयास किया। चोरों की पहचान सुंदर सिंह पुत्र सतबीर निवासी सोनीपत हरियाणा व इमरान पुत्र गफूर निवासी बागपत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए डीसी ने किया 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की...

एक फैसले का असर, हाई स्पीड से चढ़ा शेयर बाजार, सोना-चांदी के दाम भी फिसले

हिमखबर डेस्क  ईरान के साथ पांच दिन युद्ध टालने के...

बाबा बालक नाथ के दरबार में 10 दिन में बिका ₹60 लाख का प्रसाद, सात समंदर पार से आ रही भारी डिमांड

हिमखबर डेस्क  उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर...