गौ सेंक्चुरी हार का कार्य ज़ोरोंशोरों पर, चारदीवारी सहित शेड का कार्य कंप्लीट

--Advertisement--

Image

जवाली, माधवी पंडित

जवाली विधानसभा क्षेत्र के अधीन ग्राम पंचायत हार के खबल नामक स्थान पर करीब 266 कनाल जमीन पर पांच करोड़ की लागत से बनने वाली गौ सेंक्चुरी का कार्य जोरोंशोरों से चला हुआ है। कार्य पूरा होते ही जवाली क्षेत्र के किसानों को वेसहारा पशुओं से निजात मिल जाएगी।

ख़बल में गौ सेंक्चुरी की चारदीवारी का कार्य कंप्लीट हो गया है। पशुओं को बांधने के लिए शेड निर्माण का कार्य भी पूरा हो गया है। गौ सेंक्चुरी हार में पांच हजार से लेकर छह हजार तक वेसहारा पशुओं को रखने की क्षमता होगी। गौ सेंक्चुरी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 2करोड़ की पहली किश्त जारी कर दी है तथा अन्य राशि भी प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर मुहैया करवाई जा रही है।

गौ सेंक्चुरी ख़बल में चारदीवारी का कार्य लोक निर्माण विभाग जवाली द्वारा किया गया है जबकि शेड का निर्माण मनरेगा के तहत हुआ है। उक्त गौ सेंक्चुरी में घास की बिजाई के लिए भी पर्याप्त जमीन है तथा पशुओं के पीने के पानी का भी विशेष प्रबंध है। जवाली की जनता बड़ी बेसब्री से गौ सेंक्चुरी के कार्य को पूरा होते देख रही है। गौ सेंक्चुरी बनने से अब वेसहारा पशुओं को ठिकाना मिल जाएगा, तो वहीं किसानों को भी आवारा पशुओं से राहत मिलेगी।

जवाली के बुद्धिजीवियों द्वारा गौ सेंक्चुरी निर्माण के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया जा रहा है तथा इसके कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की गुहार लगाई है। पांच करोड़ की लागत से बनने वाली गौ सेंक्चुरी से अब वेसहारा पशु सड़कों पर दिखाई नहीं देंगे। जवाली विधानसभा क्षेत्र के किसान काफी समय से इस समस्या से जूझ रहे थे ।

लेकिन कुछ भी नहीं हो पाया। जवाली के भाजपा विधायक ने जनता की समस्या को देखते हुए हार में गौ सेंक्चुरी बनाने की पहल की जिससे किसान व आम जनता काफी उत्साहित है। अब गौ सेंक्चुरी से किसानों की फसल बच जाएगी और वेसहारा पशुओं को ठिकाना मिल जाएगा। स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पशुपालन मंत्री का आभार जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...