चम्बा – भूषण गुरुंग
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोरखा कल्याण समिति बकलोह (ककीरा) की औऱ से गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष मेजर सतीश गुरूंग के अध्यक्षता में दशहेरा के समापन के बाद बकलोह के सभी गोरखा समुदाय के लोगो के लिये एक दिवसीय पुनर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमे सभी बकलोह के आसपास के क्षेत्र के लोगो के द्वारा बढ़ चढ़ के भाग लिया। इसमें सभी क्षेत्र के बच्चों और बूड़ो के द्वारा अपना अपना नेपाली कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में मेजर एम के लिम्बु ने बतौर मुख्या अतिथि शिरकत की उनको गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष मेजर सतीश गुरूंग के द्वारा साल टोपी और स्मृति चिन्ह देकर स्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आगाज मुख्या अतिथि के द्वारा रिवन काट के किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गा स्तुति से किया गया। उसके बाद बकलोह के सभी क्षेत्र से आए हुए बच्चों के द्वारा अपनी अपनी प्रस्तुति दी गई। जिसमें युगल नृत्य, समूह गान, नेपाली डयुट सांग, नेपाली झामरे, नेपाली एकल नृत्य के अलावा कई ऐसे ऐसे प्रस्तुति दी गई। जिसे देखकर लोगो मे तालिया की गड़गड़ाहट से सारा पंडाल ही गूंज उठा।
वही लोगों ने बच्चों के प्रस्तुति देखकर हज़ारों रुपये भेट सबरूप दिए गए। अंत में मुख्या अतिथि के द्वारा सभी कार्यकर्म मे प्रस्तुति देने वालो को स्मृति चिन्ह देकर स्मानित किया गया।अंत मे मुख्या अतिथि मेजर एम के लिम्बु ने कार्यक्रम को सराहते हुये औऱअपनी औऱ से 10 हजार रुपये नगद राशि भेट स्वरूप दिए ।
प्रस्तुति के देखते हुय उन्होंने सभी गोरखा समुदाय के लोगो को तेहदील से शुक्रियादा किया औऱ कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हर साल होना चाहिये। तभी बच्चों में प्रति स्पर्धा की भाबना पैदा होगो। वही गोरखा कल्याण सभा के सभा पति मेजर सतीश ने भी मुख्या अतिथि को भी दिल की गहराईयो से धन्याबाद किया ।
अंत में कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगो के लिये प्रीति भोज का आयोजन भी किया गया। सभी लोग प्रीति भोज खाने के बाद अपने अपने घरों की ओर चल दिये।

