गोरखा समाज ने धूमधाम से मनाया राखी का त्यौहार

--Advertisement--

बकलोह – भूषण गुरुंग

हिन्दू धर्म में खासकर आस्था रखने वाले गोरखा समाज के लोगो ने आज राखी का त्यौहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया। इस त्यौहार पर बहने भाइयो के प्यार, स्नेह और अपने भाइयो की कलाइयों में राखी बांधने के लिए देश के किसी भी कोने में हो दौड़ी चली आती हैं।

बहनो ने आज सुबह सबसे पहले उठकर नहा धोने के बाद घर की कुलदेवी और देवी देवताओ को राखी चढ़ाने के बाद ही अपने भाइयो की दीर्घायु के लिए कामना करते हुए उनको माथे मे तिलक लगाकर, आरती उतार कर, उनकी कलाइयों में रक्षा कवज के रूप मे राखी पहनाई।

इस अवसर पर बहनो ने घरों मे बनाए गए मिष्ठान जैसे गुजिया, सैलरोटी, खजुर, रशगुले की मिठाई के अलावा अन्य प्रकार के देसी घी में बनाये गए मिष्ठान परोसे गए।

इस दिन भाइयो के लिये उनका पसंदीदा खाना परोसा जाता है। इस के एवज में भाई भी अपने बहनों के लिए पैसे, कपड़े और सोने के आभूषण भेट सबरूप देते है।

इसी के साथ ही राखी का त्यौहार का समापन किया जाता है। उसके बाद घर मे एक दूसरे के साथ प्यार बाटने के बाद अगले दिन खुशी खुशी होकर बहने अपने भाइयो से विदा लेकर अपने अपने घरों को लौट जाती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...