गोरखा रायफल ने अपनी कुल देवी माँ संसारी देवी के मंदिर में किया हवन पूजन

--Advertisement--

बकलोह – भूषण गुरुंग

आज बकलोह के नया बारीक के पास बना हुआ लगभग 100 वर्ष से भी प्राचीन माँ संसारी के मंदिर में 3/4 गोरखा रायफल के अधिकारियों और जवानो ने अपनी कुल के देवी माँ संसारी के मंदिर में सूबेदार मेजर दुर्गा बहादुर मल और यूनिट के धर्मगुरु रवि कुमार पांडे के अगुवाई मे सुबह हवन पूजन किया गया। और अपने कुल देवी माँ संसारी को नया वस्त्र धारण कर के माता यूनिट के द्वारा लाया ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद स्थानीय महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन किया गया।

गौर है यह मंदिर का निर्माण तब किया गया जब 10 अक्टूबर 1940 में 3/4जी आर यूनिट रेज होने के बाद इस मंदिर का निर्माण किया गया था। तब से लेकर आज तक अप्रैल के महीने में यूनिट किसी भी देश के कोने में हो यूनिट के लोग अप्रैल के महीने मे शनिबार के दिन अपने कुल देवी को मनाने ज़रूर आते है।

यूनिट के धर्म गुरु पंडित रवि कुमार पांडे ने बताया कि अपने यूनिट के खुशहाली और सुख समृद्वि के माँ संसारी के दरबार में ज़रूर पहुचते है। पुजा अर्चना के बाद सभी के लिए भंडारा का आयोजन किया गया। कल सभी यूनिट के लोग पूजा अर्चना के बाद अपने यूनिट में चले जायगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...