गोबिंद सागर झील में समाया ट्राला, चालक की मौत, परिजनों ने कंपनी पर लगाया लापरवाही का आरोप

--Advertisement--

स्वारघाट/बिलासपुर – सुभाष चंदेल

स्वारघाट के मेहला में वीरवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। भानुपल्ली-बेरी रेलवे निर्माण में लगी मैक्स कंपनी की पोकलेन मशीन लेकर जा रहा एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गया और गोबिंद सागर झील में समा गया। इस हादसे में ट्राले के चालक देवी राम (उर्फ बेबी) पुत्र रत्न लाल निवासी खुराणी, तहसील श्रीनयनादेवी जी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हैल्पर ने छलांग लगाकर जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार देवी राम ट्राला (एपी 04टीटी-7377) में पोकलेन मशीन को थापना से मेहला लेकर जा रहा था। बागछाल पुल के पास ट्राला चढ़ाई में अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गिरकर झील में समा गया। हालांकि पोकलेन मशीन सड़क के किनारे ही रह गई।

परिजनों ने दी चेतावनी 

वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने हादसे के लिए मैक्स कंपनी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कंपनी उचित मुआवजा और सहयोग नहीं देती है तो वे प्रदर्शन करेंगे और कंपनी का काम ठप्प कर देंगे।

एसपी बिलासपुर संदीप धवल के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि हादसे की जांच जारी है। मृतक का पोस्टमार्टम एम्स बिलासपुर में करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...