नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया
गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ में नए सत्र की शुरुआत में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने अपना – अपना विभिन्न पदों का कार्यभार संभाला।
जिसमें स्कूल हेड ब्वॉय अक्षम भारती, स्कूल हेड गर्ल रंजना, स्कूल कप्तान सोनाक्षी, स्कूल उपकप्तान आकांक्षा, स्पोर्ट्स कैप्टन ऋषभ भक्कल, वाइस कैप्टन अनु वाला, एक्टिविटी इंचार्ज – सिमरन ठाकुर, अंजलि अकुल निनाद, तनुष, डिसिप्लिन इंचार्ज- प्रांजल , मोहित और संजम, असेंबली इंचार्ज:- अभिषेक, सोनाक्षी और वैष्णवी चुनें गए।
आजाद सदन कप्तान हार्दिक, उपकप्तान अंकित और अवंतिका , नेहरू सदन कप्तान नितिन, उप कप्तान सानिध्य और नायशा, शिवाजी सदन कप्तान दीक्षांत उपकप्तान अर्पित और अंशिका और चौथे टैगोर सदन का कप्तान हर्ष उप कप्तान आयुष और जैस्मिन चुने गए।
आजाद, नेहरू, शिवाजी और टैगोर के कप्तानों और उपकप्तानों ने स्कूल प्रबंधक निर्देशक डॉ गुलशन कुमार जी और निर्देशिका श्रीमती किरण लता वैद्य जी को अपने-अपने सदन को परेड कराते हुए सलामी दी।
इस अवसर पर स्कूल के मैदान में प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, समन्वयक अध्यापक वर्ग और विद्यार्थी भी थे। समारोह के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा जी ने कहा कि लगातार बदलते माहौल में शिक्षा की प्रमुख आवश्यकताओं में से एक कौशल बच्चों को सशक्त बनाना भी है।
जो उन्हें गतिशील दुनिया में अनुकूलित करने और सफल होने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने नवनिर्वाचित बच्चों को अपनी – अपनी जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे ढंग से पूरा करने को प्रोत्साहित भी किया और अन्य बच्चों को उनका साथ देने के लिए प्रेरित किया।

