गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में छात्रों को मिला सत्र 2022 -23 का अकादमी श्रेष्ठता सम्मान

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ में छात्रों को सत्र 2022 – 23 के अकादमी श्रेष्ठता पुरस्कार में स्वर्ण पदक और रजत पदक सहित प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा ने बच्चों को खूब मेहनत करने और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने को प्रेरित किया ।

इसके साथ ही स्कूल में कार्यरत शिक्षको और शिक्षिकाओं में कुछ शिक्षिकाओं को उनके कार्य कौशल में श्रेष्ठता देखकर गैलेक्सी प्रबंधक समिति ने उन्हें श्रेष्ठ पदों से मनोनीत किया। जिसमें श्वेता वैद्य उप प्रधानाचार्य (वाइस प्रिंसिपल), रानी धीमान स्कूल समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) और अंजू सलाथिया प्राइमरी मुख्याध्यापिका चुनी गई।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक निदेशक डॉक्टर गुलशन कुमार, निर्देशिका किरण लता, प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा और समस्त अध्यापक गण उपस्थित थे और सभी ने उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई दी।

प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा ने आगे भी इसी तरह से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। श्रेष्ठ पदों पर मनोनीत हुए शिक्षकों ने भी बहुत प्रसन्नता से अपना-अपना कार्यभार संभालते हुए सभी का धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...