गैलेक्सी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरियां में मनाया मदर्स डे

--Advertisement--

Image

मनु पाल :- नगरोटा सूरियां 

गैलेक्सी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरियां स्कूल के प्रिंसिपल अनुराग शर्मा जी ने मदर्स डे के उपलक्ष पर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों, समस्त इलाका वासियों तथा स्कूल के स्टाफ को मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं दी l

भारत में हर वर्ष मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के लिये घर पर हर कोई एक साथ होता है और घर या बाहर जाकर मज़ेदार व्यंजनों का आनन्द लेता है। परिवार के सभी सदस्य माँ को उपहार देते है तथा ढ़ेर सारी बधाईयाँ देते है।

उन्होंने कहा कि हमारे लिये माँ हर वक्त हर जगह मौजूद रहती है। हमारे जन्म लेने से उनके अंतिम पल तक वो हमारा किसी छोटे बच्चे की तरह ख्याल रखती है। हम अपने जीवन में उनके योगदानों की गणना नहीं कर सकते है।

यहाँ तक कि हम उनके सुबह से रात तक की क्रिया-कलापों की गिनती भी नहीं कर सकते। माँ के पास ढ़ेर सारी जिम्मेदारियाँ होती हैं वो उसको लगातार बिना रुके और थके निभाती है। वो एकमात्र ऐसी इंसान है जिनका काम बिना किसी तय समय और कार्य के तथा असीमित होती है।

हम उनके योगदान के बदले उन्हें कुछ भी वापस नहीं कर सकते हालाँकि हम उन्हें एक बड़ा सा धन्यवाद कह सकते है साथ ही उन्हें सम्मान देने के साथ ध्यान भी रख सकते है। हमें अपनी माँ को प्यार और सम्मान देना चाहिये तथा उनकी हर बात को मानना चाहिएI करोना जैसी भयंकर बीमारी के दौरान जबकि सभी बच्चे घर से ऑनलाइन शिक्षण ग्रहण कर रहे हैं इसमें सभी माताओं का योगदान अतुल्य हैI

अध्यापकों व अभिभावकों के दिशा निर्देश अनुसार मदर्स डे के उपलक्ष पर स्कूल के विद्यार्थियों:- शौर्य शिवाय रंजना अमीषा सिमरन रिदम अंशिका तन्वी सोनाक्षी कृष रोहित सारांश सूर्यांश धीमान अभिषेक सिंह तन्वी अंशिका गुलेरिया कृतिका आशिमा महक सुहानी तनीषा ऋषि इकबाल आकांक्षा पुनीत नवनीत विवेक अंशु विवेक दीक्षांत हर्ष अनुज साइना वंशिका सलोनी शुभम अंकित अधिकांश आदित्य श्रुति आंचल अंकिता रिदम निखिल आदि ने विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं में ऑनलाइन भाग लिया।

यह जानकारी स्कूल के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मनीष पॉल ने साझा की I ” मैं आज जो कुछ भी हूँ, जो कुछ भी होऊंगा, इसके लिए में मेरी प्यारी माँ का अहसानमंद हूँ। “

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...