गैलेक्सी के बच्चों ने झूम कर मनाया बैसाखी का त्यौहार

--Advertisement--

गैलेक्सी के बच्चों ने झूम कर मनाया बैसाखी का त्यौहार।

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया 

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ के बच्चों ने बैसाखी त्यौहार बहुत उत्साह और उमंग से मनाया । इस महीने में रवी की फसल पककर पूरी तरह तैयार हो जाती है और उनकी कटाई भी शुरू हो जाती है । इसलिए वैशाखी को फसल पकने और सिख धर्म की स्थापना के रूप में मनाया जाता है ।

ऐसा कहा जाता है कि सन 1699 ई० को इसी दिन सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी ।

इस त्यौहार को देवताओं और प्राकृतिक तत्वों को धन्यवाद देने के रूप में मनाया जाता है, जिसने भरपूर फसल की सुविधा प्रदान की। किसान इस दिन नए कपड़े पहन कर मंदिरों और गुरुद्वारों में जाते हैं।

भारत ही विश्व में एकमात्र ऐसा देश है जहां सभी धर्म और त्योहारों को विशेष महत्व दिया जाता है त्योहारों का अपना ही विशेष महत्व है ।

त्योहारों को समाज के सभी वर्गों के साथ मनाने से सामाजिक एकता में प्रांगढता आती है।

इस विशेष त्योहार पर स्कूल प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा ने अपने और गैलेक्सी प्रबंधक समिति की तरफ से सभी लोगों को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...