गैलेक्सी के बच्चों ने अध्यापक दिवस पर अपने अध्यापकों के लिए किया सम्मान पूर्वक समारोह

--Advertisement--

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां में 5 सितम्बर अध्यापक दिवस बहुत जोशोल्लास से मनाया गयाl जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने अपने अध्यापकों के लिए कई कार्यक्रम मंच पर जैसे डांस, नाटक, गाने, चुटकुले और कविता इत्यादि प्रस्तुत किए।

साथ ही उन्होंने कई अध्यापकों से पसंद के कई गाने, डांस और मॉडलिंग इत्यादि भी करवाए। वहीं अध्यापकों ने भी उनका साथ देते हुए इस कार्यक्रम में भागीदारी दी। अध्यापकों के लिए इस भव्य समारोह ने सभी का मन मोह लिया।

स्कूल प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा ने अध्यापक वर्ग को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा सभी बच्चों का ऐसा कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर विशेष धन्यवाद किया।

समारोह के समापन पर स्कूल प्रबंधक निर्देशक डॉ गुलशन कुमार, निर्देशिका किरण लता वैद्य जी ने भी बच्चों को सभी अध्यापकगणों की तरफ से धन्यवादी भाषण दिया।

इस कार्यक्रम के अंत में बच्चों द्वारा सभी के लिए धाम का आयोजन भी किया गया था, जिसके स्वाद का सभी ने भरपूर आनंद लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...