गुनियाला में खण्ड स्तरीय युवा संसद का आयोजन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुनियाला में खण्ड स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा खण्ड बनीखेत की विभिन्न पाठशालाओं के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस का आयोजन हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा करवाया गया।

नगाली स्कूल के प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। यह बच्चे ज़िला स्तर पर बनीखेत खण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे।संसद की गतिविधियों को प्रतिभागियों ने बेहतरीन रूप से प्रदर्शित किया।

इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य जगजीत आज़ाद ने सभी विजेताओं को बधाई दी है। इस उपलब्धि का श्रेय विशेष रूप से शिव कुमार प्रवक्ता को दिया है जिन्होंने कर्मठता से अपना दायित्व निभाया। साथ ही सविता कला अध्यापक और प्रतिभागियों को भी श्रेय देते हुए जिला स्तर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। नगाली स्कूल का पिछ्ले डेढ़ साल से विभिन्न प्रतियोगिताओं में यह उनतीसवां पुरस्कार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...